लाइव न्यूज़ :

ओबामा और स्प्रिंगस्टीन की किताब ‘‘रेनगेड्स’ अक्टूबर में आएगी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:46 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 22 जुलाई (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्यार से ‘बॉस’ कहे जाने वाले गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन की दोस्ती में एक नया अध्याय जुड़ रहा है।

“रेनगेड्स : बॉर्न इन द यूएसए” ओबामा और स्प्रिंगस्टीन के बीच शोहरत से लेकर कार और देश तक, कई विषयों पर की गई बातचीत संबंधी पॉडकास्ट “रेनगेड्स” का किताबी संस्करण है।

पेंगुइन रैंडम हाउस और ओबामा की हायर ग्राउंड कंपनी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि ‘रेनगेड्स’ 26 अक्टूबर को आएगी।

पचास डॉलर कीमत की इस किताब में दुर्लभ तस्वीरें, स्प्रिंगस्टीन के हाथ से लिखे गीतों के बोल और ओबामा के भाषणों के अंश होंगे।

ओबामा ने एक बयान में कहा, “बीते वर्षों में, हमने पाया कि हमारे पास साझा संवेदनशीलता है।”

उन्होंने कहा, “काम को लेकर, परिवार के और अमेरिका के बारे में। अपने खुद के तरीकों में, ब्रूस और मेरी यात्रा समानांतर रही है जो इस देश को समझने की कोशिश कर रहे हैं जिसने हमें इतना कुछ दिया है। इसके लोगों की कहानियों का इतिहास लिखने की कोशिश कर रहे हैं। अर्थ एवं सच्चाई और समुदाय की अपनी व्यक्तिगत खोजों को अमेरिका के परिप्रेक्ष्य में जोड़ने का एक तरीका खोज रहे हैं।’’

किताब के परिचय में, स्प्रिंगस्टीन ने लिखा कि उन्होंने और ओबामा ने ‘‘देश के भाग्य, इसके नागरिकों के भाग्य, और विनाशकारी, बुरी, भ्रष्ट ताकतों के बारे में गंभीर मुद्दों को उठाया था जो इसे पतन की तरफ ले जाना चाहते हैं।”

स्प्रिंगस्टीन ने लिखा, “यह गंभीरता से विचार करने का समय है कि हम क्या बनना चाहते हैं और हम अपने बच्चों के लिए किस तरह का देश छोड़ेंगे।” उन्हें 2016 में ओबामा से ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ मिला था।

स्प्रिंगस्टीन ने कहा कि इन सभी सवालों के जवाब इस पुस्तक में मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला