लाइव न्यूज़ :

ब्राजील: बीस हजार के पार पहुंची कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या, सामने आए संक्रमण के 3 लाख से अधिक मामले

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 22, 2020 10:04 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) से ब्राजील में मरने वाले लोगों की संख्या अब 20,000 के पार चली गई। मालूम ओ, ब्राजील लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस का केंद्र है, जहां संक्रमण के 3,10,000 से अधिक मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों का कहना है कि ब्राजील में जांच में कमी का मतलब है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है।संक्रमण और मौत के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ब्राजील संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से दुनिया का तीसरा देश है।

रियो डी जिनेरियो: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में ब्राजील में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या गुरुवार (21 मई) को 20,000 के पार चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 24 घंटों में सबसे अधिक मौतें हुई। यहां एक दिन में 1,188 लोगों की मौत के साथ संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 20,047 पर पहुंच गई। ब्राजील में संक्रमण के 3,10,000 से अधिक मामले हैं।

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि जांच में कमी का मतलब है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है। संक्रमण और मौत के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ब्राजील संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से दुनिया का तीसरा देश है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरने वाले लोगों की संख्या महज 11 दिनों में दोगुनी हो गई है। बीमारी के तेजी से फैलने की चिंता के बावजूद घोर दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने गुरुवार को भी देश की चरमराती अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों को हटाने की बात कही।

वैसे ब्राजील पहला देश नहीं है जो लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों को हटाने की बात कर रहा हो। यूरोपीय देश स्लोवेनिया ने भी हाल ही में खुद को कोविड-19 मुक्त का ऐलान करते हुए अपने बॉर्डर खोल दिए हैं। हालांकि, जिस दिन यहां बॉर्डर खुले उस दिन तक भी यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आए थे। वहीं, चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा 3,34,622 तक पहुंच गया है। ये आंकड़ें शुक्रवार को वर्ल्डओमीटर द्वारा जारी किए गए हैं। 

दुनियाभर के लगभग 193 देशों में अब तक 5,194,879 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि कम से कम 2,081,511 लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका कोविड-19 (COVID-19) से सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 1,620,902 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 96,354 लोगों की मौत हुई है। इटली दूसरा देश है जहां पर सबसे अधिक मौतें हुई हैं। यहां पर 32,486 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 228,006 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा