लाइव न्यूज़ :

जापान में कोविड-19 के घरेलू मामलों की संख्या 10 हजार के पार, अब तक 174 मरीज गंवा चुके हैं जान

By भाषा | Updated: April 19, 2020 13:25 IST

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक दिन पहले कोरोना वायरस के 568 नए मामले सामने आए जिससे देश में इस संक्रमण के घरेलू मामलों की संख्या बढ़कर 10,361 पर पहुंच गई है।

Open in App

तोक्यो। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक दिन पहले कोरोना वायरस के 568 नए मामले सामने आए जिससे देश में इस संक्रमण के घरेलू मामलों की संख्या बढ़कर 10,361 पर पहुंच गई है। देश में संक्रमितों की कुल संख्या में इस साल की शुरुआत में तोक्यो के समीप पृथक किए गए क्रूज जहाज में सवार 712 अन्य लोग भी शामिल हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 11,073 हो गई।

इनमें से 174 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका तथा यूरोप के मुकाबले यह संख्या बहुत कम है लेकिन जापान में सीमित संख्या में जांच की गई है और संक्रमण के वास्तविक मामलों की संख्या इससे कहीं अधिक मानी जा रही है। जापान ने तोक्यो तथा अन्य जगहों पर अतिरिक्त जांच केंद्र बनाना शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में विषाणु को फैलने से रोकने की कोशिश में बृहस्पतिवार को आपात स्थिति का विस्तार पूरे देश में कर दिया। पहले यह आपात स्थिति तोक्यो तथा छह अन्य शहरी इलाकों तक सीमित थी। यह फैसला तब लिया गया है जब पहले ही यह चिंताएं पैदा हो गई है कि देश में अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आ गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल