लाइव न्यूज़ :

ईरान के साथ परमाणु वार्ता बृहस्पतिवार को फिर से शुरू होगी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:38 IST

Open in App

बर्लिन, आठ दिसंबर (एपी) ईरान और दुनिया के शक्तिशाली देशों के बीच परमाणु वार्ता की अध्यक्षता कर रहे यूरोपीय राजनयिक एनरिक मोरा ने कहा है कि वियना में बृहस्पतिवार से वार्ता फिर से शुरू हो जाएगी।

मोरा ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि 2015 में हुए वियना समझौते में शामिल पक्ष हाल में अपनी-अपनी सरकारों के साथ हुई चर्चा के बाद ऑस्ट्रिया की राजधानी में बैठक करेंगे।

पिछले सप्ताह ईरान के प्रतिनिधिमंडल ने कई मांगे रखी थीं, जो समझौते में शामिल अन्य पक्षों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी और रूस को संभवत: स्वीकार्य नहीं थीं। इसके बाद यूरोपीय राजनयिक ने ईरान से ''यथार्थवादी प्रस्ताव'' पेश करने का आग्रह किया था।

गौरतलब है कि ईरान और दुनिया के शक्तिशाली देशों के बीच 2015 में एक परमाणु समझौता हुआ था, लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल के दौरान 2018 में अमेरिका इस समझौते से बाहर निकल गया था। मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिया था कि अमेरिका परमाणु समझौते में फिर से शामिल होना चाहता है। इसी के मद्देनजर वियना में ईरान के परमाणु करार पर वार्ता हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल