लाइव न्यूज़ :

एनएसए डोभाल ने मालदीव की रक्षामंत्री से द्विपक्षीय वार्ता की

By भाषा | Updated: November 28, 2020 10:34 IST

Open in App

कोलंबो, 28 नवंबर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने हिंद महासागर के अहम द्वीपीय देश मालदीव की रक्षामंत्री मारिया दीदी के साथ द्विपक्षीय साझेदारी पर सौहार्द्रपूर्ण और विस्तृत चर्चा की।

डोभाल ने कोलंबो में भारत, श्रीलंका और मालदीव के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता के तहत दीदी से बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर श्रीलंका राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की चौथी वार्ता की मेजबानी कर रहा है। वर्ष 2014 में नयी दिल्ली में हुई बैठक के छह साल बाद तीनों देशों के बीच एनएसए स्तर की वार्ता हो रही है।

मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘एनएसए अजित डोभाल और मालदीव की रक्षामंत्री मारिया दीदी ने रक्षा क्षेत्र में भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के लिए सौहार्द्रपूर्ण और विस्तृत चर्चा की।’’

उल्लेखनीय है कि त्रिपक्षीय वार्ता के लिए डोभाल शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे थे।

इस उच्चस्तरीय बैठक के एजेंडे में समुद्री दस्यु पर लगाम लगाना, सूचना साझा करने, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना, कानूनी व्यवस्था सहित समुद्री सुरक्षा के विभिन्न पहलु शामिल है।

यह बैठक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने की चीन की कोशिश की बीच हो रही है। चीन हिंद महासगार में अपनी महत्वाकांक्षी समुद्री रेशम मार्ग योजना में मालदीव को अहम मानता है जबकि श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह और अफ्रीका के जिबूती बंदरगाह का पहले ही अधिग्रहण कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला