लाइव न्यूज़ :

एनएसए निुयक्त जेक सुलिवन जैसा बुद्धिजीवी पीढ़ियों में कोई एक होता है: बाइडन

By भाषा | Updated: November 25, 2020 13:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 नवंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन जैसा बुद्धिजीवी पीढ़ियों में कोई एक होता है और उनमें दुनिया के कठिनतम कामों से एक को करने के लिए अनुभव और मिज़ाज दोनों हैं।

बाइडन ने डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने सत्ता हस्तांतरण मुख्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘ मेरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में मैं जेक सुलिवन का चयन करता हूं। उनके जैसा मेधावी पीढ़ियों में कोई एक होता है और उनमें दुनिया के कठिनतम कामों से एक को करने के लिए अनुभव और मिज़ाज दोनों हैं।’’

सुलिवन (43), दशकों में पहली बार सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे। बाइडन जब उप राष्ट्रपति थे तब सुलिवन उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। वह विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक मुख्य सलाहकार रह चुके हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ और राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान वह विदेशी और घरेलू नीतियों में मेरे सबसे भरोसेमंद सलाहकार रहे। साथ ही उन्होंने कोविड-19 से निपटने की रणनीति बनाने में मेरी मदद की। जेक मेरे उस दृष्टिकोण को समझते हैं कि आर्थिक सुरक्षा ही राष्ट्रीय सुरक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल