प्रवासी भारतीयों ने 2021 में 87 अरब अमेरिकी डॉलर भारत भेजे

By भाषा | Updated: November 18, 2021 01:17 IST2021-11-18T01:17:10+5:302021-11-18T01:17:10+5:30

NRIs sent USD 87 billion to India in 2021 | प्रवासी भारतीयों ने 2021 में 87 अरब अमेरिकी डॉलर भारत भेजे

प्रवासी भारतीयों ने 2021 में 87 अरब अमेरिकी डॉलर भारत भेजे

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 नवंबर प्रवासी भारतीयों ने 2021 में 87 अरब अमेरिकी डॉलर भारत भेजे। विश्व बैंक ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

अमेरिका इसका सबसे बड़ा स्रोत है और कुल रकम में इसका योगदान 20 फीसदी है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत दुनिया में इस लिहाज से पहले नंबर पर है और इस राशि में 4.6 फीसदी की वृद्धि हुयी है।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के बाद चीन, मैक्सिको, फिलीपीन और मिस्र हैं। इस राशि में 2022 तक और वृद्धि होने और इसके 89.6 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NRIs sent USD 87 billion to India in 2021

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे