लाइव न्यूज़ :

स्कॉटलैंड में प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी आवक्ष प्रतिमा भेंट की

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:17 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)

(अदिति खन्ना)

ग्लासगो, एक नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्कॉटलैंड में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की, जो उनकी आवक्ष प्रतिमा के साथ उनका अभिनंदन करने के लिए यहां एकत्र हुए थे।

मोदी, रविवार रात ग्लासगो पहुंचे। सीओपी- 26 जलवायु शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने स्कॉटलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों से विशेष बातचीत की।

स्कॉटलैंड के एक चिकित्साकर्मी ने प्रधानमंत्री को उनकी एक आवक्ष प्रतिमा भेंट की। बातचीत के दौरान उसका औपचारिक रूप से अनावरण किया गया। मोदी ने भी उन्हें आवक्ष प्रतिमा पर लगाने के लिए अपना चश्मा दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मुलाकात के शीघ्र बाद ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय समुदाय के सदस्य और भारतीय विषयों के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए ग्लासगो में एकत्र हुए। ’’

समुदाय के नेताओं के साथ उनकी बातचीत में ग्लासगो और एडिनबर्ग के प्रवासी भारतीय समुदाय के चिकित्साकर्मी, विद्वान और कारोबारी सहित करीब 45 प्रतिनिधियों के साथ उनकी एक बैठक भी शामिल है।

मोदी ने प्रिंस विलियम के अर्थशॉट पुरस्कार विजेता, दिल्ली की पुनर्चक्रण (रिसाइकलिंग) कंपनी टकाचार के संस्थापक विद्युत मोहन और पुरस्कार के अंतिम चरण में जगह बनाने वाली तमिलनाडु की 14 वर्षीय विनिशा उमाशंकर से भी मुलाकात की, जो सौर ऊर्जा चालित इस्त्री करने की गाड़ी की आविष्कारक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा