लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अब 12 से 15 साल तक के बच्चों को लगेगा ‘फाइजर’ का कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: May 11, 2021 10:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 मई (एपी) अमेरिका के नियामकों ने 12 से 15 साल तक की उम्र के बच्चों को ‘फाइजर’ का कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है, ताकि स्कूल वापस जाने पर वे सुरक्षित हों और उनकी सामान्य गतिविधियां भी शुरू हो सकें।

संघीय टीका सलाहकार समिति के 12 से 15 वर्ष के बच्चों को टीके की दो खुराक लगाने की सिफारिश करने के बाद, बृहस्पतिवार से बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकता है। इसकी घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना है।

विश्व में कोविड-19 रोधी कई टीकों को व्यस्कों को लगाने की ही अनुमति दी गई है। हालांकि ‘फाइजर’ का टीका कई देशों में 16 साल के किशोरों को लगाया जा रहा है। हाल ही में कनाडा ने 12 साल और अधिक आयु के बच्चों को टीका लगाना शुरू किया था, ऐसा करने वाला वह पहला देश था।

‘फाइजर’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बिल ग्रूबर ने ‘एपी’ से कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण क्षण है।’’

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 12 से 15 वर्ष के दो हजार से अधिक बच्चों पर परीक्षण करने के बाद टीके के किशोरों के लिए सुरक्षित होने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना