लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में अब 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को भी लगेगा टीका

By भाषा | Updated: January 18, 2021 16:27 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 18 जनवरी ब्रिटेन में अब 70 साल और उससे ज्यादा उम्र तथा कोविड-19 से ज्यादा जोखिम का सामना कर रहे समूह के लोगों को भी टीके लगाने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने सोमवार को प्राथमिकता दिए जाने वाले समूहों का विस्तार किया।

इससे पहले टीकाकरण व प्रतिरक्षण संबंधी संयुक्त समिति (जेसीवीआई) ने दो समूहों के लोगों को टीका देने की सिफारिश की थी और इसी पर काम करते हुए एनएचएस 80 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों और स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों को टीका लगाने के काम में जुटा हुआ था। इस समूह के लोगों को टीका लगाना अब भी प्राथमिकता है लेकिन वैसे टीकाकरण स्थल जहां इस समूह से ज्यादा लोगों को भी टीका लगाने की क्षमता है और वहां आपूर्ति भी है तो नए समूह के लोगों को टीकाकरण में शामिल किया जा सकता है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘ आज (सोमवार) हमारे टीकाकरण अभियान का अहम दिन है क्योंकि हम अब उन लाखों लोगों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू कर रहे हैं, जो कोविड-19 के लिहाज से ज्यादा जोखिम वाले दायरे में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम एक मिनट में 140 टीके लगा रहे हैं और मैं इस राष्ट्रीय कोशिश में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं । हमें अभी काफी दूर जाना है और आगे काफी चुनौतियां हैं-लेकिन साथ काम करके हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना