लाइव न्यूज़ :

नोवावैक्स निम्न और मध्य आय वाले देशों को कोविड-19 के 1.1 अरब टीके देगी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:04 IST

Open in App

गैथर्सबर्ग (अमेरिका), 19 फरवरी (एपी) टीका बनाने वाली कंपनी नोवावैक्स 190 से ज्यादा निम्न और मध्य आय वाले देशों में कोविड-19 के अपने प्रायोगिक टीके की 1.1 अरब खुराक मुहैया कराने पर राजी हो गयी है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने टीका के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘गवी-वैक्सीन अलायंस’ के साथ ‘कोवैक्स’ पहल के तहत टीके मुहैया कराने के लिए समझौता किया है। ‘कोवैक्स’ पहल का नेतृत्व विश्व स्वास्थ्य संगठन कर रहा है।

कंपनी सभी देशों को कोरोना वायरस का टीका मुहैया कराने के लिए यूनिसेफ, विश्व बैंक समेत अन्य एजेंसियों के साथ काम कर रही है।

अमेरिका में गैथर्सबर्ग की नोवावैक्स कंपनी और भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया नोवावैक्स टीकों के उत्पादन और वितरण का काम करेगी। कंपनी के टीके पर अध्ययन अग्रिम चरण में है। अमेरिका, मैक्सिको और ब्रिटेन में इस पर अध्ययन हो रहा है।

नोवावैक्स ने कहा कि परीक्षण में पता चला कि उसका टीका कोविड-19 के मूल स्वरूप और ब्रिटेन तथा दक्षिण अफ्रीका में मिले स्वरूप के खिलाफ बचाव के लिए प्रभावी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब