लाइव न्यूज़ :

हैती में कुख्यात गिरोह ने फिरौती न देने पर मिशनरियों की हत्या की धमकी दी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:42 IST

Open in App

पोर्ट-ऑ-प्रिंस, 22 अक्टूबर (एपी) अमेरिका स्थित एक मिशनरी समूह के 17 सदस्यों का अपहरण करने के आरोपी, हैती के एक कुख्यात गिरोह के सरगना ने चेतावनी दी है कि अगर उसकी मांगें नहीं मानी गईं तो बंधकों की हत्या कर दी जाएगी।

गिरोह के सरगना विल्सन जोसेफ ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं कसम खाता हूं कि अगर मेरी मांग नहीं मानी गयी तो मैं इन अमेरिकियों के सिर में गोली मार दूंगा।’’

अधिकारियों ने इस हफ्ते बताया था कि ‘400 मावोजो’ गिरोह अपहृत हुए प्रत्येक मिशनरी के लिए 10 लाख डॉलर की फिरौती मांग रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मिशनरी समूह में शामिल पांच बच्चों के लिए भी उसने फिरौती मांगी है।

गौरतलब है कि हैती के एक चालक के साथ ही अमेरिका के 16 और कनाडा के एक नागरिक का शनिवार को उस समय अपहरण किया गया था जब वह एक अनाथालय गए थे।

जोसेफ ने हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी और हैती के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख को भी धमकी दी। बाद में हेनरी के कार्यालय ने बताया कि लियोन चार्ल्स ने हैती के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला