लाइव न्यूज़ :

जानेमाने उड़िया अभिनेता अटल बिहारी पांडा का निधन

By भाषा | Updated: June 5, 2021 21:30 IST

Open in App

सम्बलपुर (ओडिशा), पांच जून वयोवृद्ध उड़िया अभिनेता, प्रसिद्ध नाटककार और गीतकार अटल बिहारी पांडा का शनिवार को सम्बलपुर जिले के वीआईएमएसएआर, बुर्ला में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पांडा की पत्नी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।

सुबरनपुर जिले के बिनिका गांव में जन्मे पांडा ने 1944 में रंगमंच पर अभिनय शुरू किया था। उन्होंने 100 से अधिक नाटकों में अभिनय किया और 65 नाटक और रेडियो नाटक भी लिखे जिनमें से कई सम्बलपुरी भाषा में थे।

पांडा को सम्बलपुरी थिएटर के अग्रणी नाटककारों में से एक माना जाता था। उनके द्वारा लिखित 'फाटा कपाल' पहला मुद्रित सम्बलपुरी नाटक था। इस भाषा में उनका दूसरा नाटक 'भैंस आगे नागधुनी' भी काफी चर्चित रहा। उनके एक नाटक को देखने के बाद, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ हरेकृष्ण महताब ने उन्हें ओपेरा स्क्रिप्ट लिखने का सुझाव दिया था।

पांडा सरकारी सेवा में थे और उन्होंने कटक में अपनी तैनाती के दौरान छह ओपेरा स्क्रिप्ट लिखीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना