लाइव न्यूज़ :

भारत ही नहीं दुनिया भर में कई देश परेशान?, दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 09:25 IST

दक्षिण अफ्रीका से होकर पड़ोसी देशों में जाने का प्रयास करते हैं और बाद में दक्षिण अफ्रीका में फिर से प्रवेश करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोग पासपोर्ट जांच क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों के बीच घुलने की कोशिश कर रहे थे।प्राधिकारियों को उन पर संदेह हुआ। इन व्यक्तियों को कतार से अलग कर दिया गया।विमानन कंपनी पर प्रत्येक प्रवासी के लिए 15-15 हजार रैंड का जुर्माना लगाया जाएगा।

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये बांग्लादेशी नागरिक ‘इथियोपियन एयरलाइंस’ की उड़ान से ओआर टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। बीएमए (सीमा प्रबंधन प्राधिकरण) की कार्यवाहक आयुक्त जेन थुपाना ने पुष्टि की कि यह मानव तस्करी, अनियमित प्रवासन और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत उठाया जाने वाला कदम है। बीएमए द्वारा यात्रियों के विवरण का विश्लेषण किए जाने के बाद उन्हें रोका गया जिसमें उनकी गतिविधियों को संदिग्ध पाया गया था।

प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी गिरोहों द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कार्यप्रणाली का पता चला, जिसमें व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से होकर पड़ोसी देशों में जाने का प्रयास करते हैं और बाद में दक्षिण अफ्रीका में फिर से प्रवेश करते हैं। बांग्लादेश के तीनों पुरुष नागरिकों को फर्जी वीजा के साथ पकड़ा गया। कुछ लोग पासपोर्ट जांच क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों के बीच घुलने की कोशिश कर रहे थे।

जिससे प्राधिकारियों को उन पर संदेह हुआ। इन व्यक्तियों को कतार से अलग कर दिया गया और आगे की जांच के लिए बीएमए सीमा कानून प्रवर्तन कार्यालय को सौंप दिया गया। उनके दस्तावेज फर्जी पाए गए। थुपाना ने कहा कि अवैध प्रवासियों को लाने वाली विमानन कंपनी पर प्रत्येक प्रवासी के लिए 15-15 हजार रैंड का जुर्माना लगाया जाएगा।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?