लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से बातचीत में करने में रुचि नहीं : उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:52 IST

Open in App

सियोल, 23 जून (एपी) उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री सन ग्वोन ने बुधवार को कहा कि उनका देश अमेरिका से रुकी हुई परमाणु वार्ता को बहाल करने के बारे में यहां तक विचार भी नहीं कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा वार्ता बहाल होने की उम्मीद को सिरे से खारिज कर दिया है।

ग्वोन का बयान उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की राजनीतिक रूप से ताकतवर बहन किम यो जोंग के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका की वार्ता बहाल करने की उम्मीद को ‘‘घोर निराशा हाथ लगेगी।’’

परमाणु वार्ता शुरू होने की उम्मीद उस समय बनी थी जब किम जोंग उन ने पिछले हफ्ते राजनीतिक सम्मेलन में अधिकारियों को बाइडन प्रशासन के साथ वार्ता और संघर्ष- हालांकि उन्होंने अधिक संघर्ष की बात की थी- दोनों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवियन ने किम की टिप्पणी को ‘‘रोचक संकेत’ करार दिया था।

री ने योंग के बयान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे ‘‘अमेरिका की जल्दबाजी में निकाले निष्कर्ष, अनुमान और उपेक्षा’’ पर पानी फिर गया है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक संवाद एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने उनके हवाले से बताया, ‘‘ हम यहां तक अमेरिका से किसी संपर्क की संभावना पर भी विचार नहीं कर रहे हैं। उन्हें अकेले करने दें, जो किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेगा केवल कीमती समय जाया होगा।’’

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया द्वारा आंशिक रूप से इलाके को परमाणु मुक्त बनाने के बदले अमेरिका नीत आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देने के मुद्दे पर गतिरोध की वजह से वर्ष 2019 से ही उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार्ता विफल होने के बाद से इस मुद्दे पर बातचीत रुकी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?