लाइव न्यूज़ :

नार्वे के प्रधानमंत्री ने अपनी नई सरकार की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:30 IST

Open in App

कोपनहेगन, 14 अक्टूबर (एपी) नार्वे के भावी प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को अपनी नई सरकार की घोषणा की। इसके बाद देश के नए केंद्र-वाम मंत्रिमंडल ने कार्यभार संभाल लिया है।

नार्वे की केन्द्र-वाम लेबर पार्टी के नेता प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे अपनी 19 सदस्यीय टीम के साथ शाही महल के बाहर खड़े थे। इस टीम में 10 महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। टीम में सेंटर पार्टी के नेता, ट्रिगवे स्लैग्सवॉल्ड वेदुम भी थे, जो वित्त मंत्री बने।

एमिली एंगर मेहल 28 साल की उम्र में नार्वे की सबसे कम उम्र की न्याय मंत्री बनीं, जबकि विदेश मंत्री का विभाग दूसरी महिला - एनिकेन शार्निंग हुइटफेल्ड के पास गया।

स्टोरे ने कहा कि ओस्लो के बाहर एक छोटे से शहर कोंग्सबर्ग में ‘‘इस भयावह घटना’’ के कारण यह ‘‘एक विशेष दिन’’ था। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही एक छोटे कस्बे में तीर कमान से हमला हुआ था।

पुलिस ने बताया कि नार्वे के एक छोटे कस्बे में तीर कमान से हमला कर पांच लोगों की जान लेने एवं दो अन्य को घायल करने के आरोप में डेनमार्क के एक निवासी को हिरासत में लिया गया है।

स्टोरे ने हमले को ‘भयावह’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अवास्तविक है लेकिन यह सच्चाई है कि पांच लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं, जबकि कई सदमे में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना