लाइव न्यूज़ :

नार्वे के प्रधानमंत्री ने अपनी नई सरकार की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:07 IST

Open in App

कोपनहेगन, 14 अक्टूबर (एपी) नार्वे के भावी प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को अपनी नई सरकार की घोषणा की। इसके बाद देश के नए वामोन्मुखी मंत्रिमंडल ने कार्यभार संभाल लिया है।

नार्वे की वामोन्मुखी लेबर पार्टी के नेता प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे अपनी 19 सदस्यीय टीम के साथ शाही महल के बाहर खड़े थे। इस टीम में 10 महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। टीम में सेंटर पार्टी के नेता, ट्रिगवे स्लैग्सवॉल्ड वेदुम भी थे, जो वित्त मंत्री बने।

एमिली एंगर मेहल 28 साल की उम्र में नार्वे की सबसे कम उम्र की न्याय मंत्री बनीं, जबकि विदेश मंत्री का विभाग दूसरी महिला - एनिकेन शार्निंग हुइटफेल्ड के पास गया।

स्टोरे ने कहा कि ओस्लो के बाहर एक छोटे से शहर कोंग्सबर्ग में ‘‘इस भयावह घटना’’ के कारण यह ‘‘एक विशेष दिन’’ था। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही एक छोटे कस्बे में तीर कमान से हमला हुआ था।

पुलिस ने बताया कि नार्वे के एक छोटे कस्बे में तीर कमान से हमला कर पांच लोगों की जान लेने एवं दो अन्य को घायल करने के आरोप में डेनमार्क के एक निवासी को हिरासत में लिया गया है।

स्टोरे ने हमले को ‘भयावह’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अवास्तविक है लेकिन यह सच्चाई है कि पांच लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं, जबकि कई सदमे में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक