लाइव न्यूज़ :

नॉर्वे की प्रधानमंत्री सोलबर्ग छोड़ेंगी पद, लेबर पार्टी प्रमुख के सत्ता संभालने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:33 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 12 अक्टूबर (एपी) नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने हुए संसदीय चुनाव में वामपंथी झुकाव वाले 'ब्लॉक' के जीतने के बाद वह तीन दलीय सरकार की प्रमुख के रूप में पद छोड़ देंगी।

नॉर्वे की लेबर पार्टी के नेता जोनास गहर स्तोरी के इस सप्ताह के अंत में पदभार संभालने की उम्मीद है।

नॉर्वे की कंज़र्वेटिव पार्टी की प्रमुख 60 वर्षीय सोलबर्ग चार साल के दो कार्यकाल के बाद सत्ता से बाहर हुई हैं क्योंकि उनकी पार्टी देश में 13 सितंबर के चुनाव में नौ सीटों पर हार गई थी। वह एक कार्यवाहक नेता के रूप में तब तक पद पर बनी रहेंगी जब तक गहर स्तोरी दो-दलीय गठबंधन के लिए बृहस्पतिवार को एक नयी शासन टीम पेश नहीं करते।

सोलबर्ग ने देश के सम्राट हेराल्ड को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आठ साल एक लंबा समय होता है। उन्होंने (सम्राट हेराल्ड) इसे (इस्तीफा) स्वीकार कर लिया और मैंने उनसे जोनास गहर स्तोरी से सरकार बनाने के लिए कहने का आग्रह किया।’’

नॉर्वे में, निवर्तमान प्रधानमंत्री केवल तब पद छोड़ने की घोषणा करता है जब कोई अन्य पार्टी का नेता एक नया मंत्रिमंडल बनाने के लिए तैयार होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात