लाइव न्यूज़ :

नार्वे : तीर कमान से हमला करने का आरोपी पहले ही कट्टरपंथी के तौर पर चिह्नित किया गया था

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:31 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 14 अक्टूबर (एपी) नार्वे के एक छोटे कस्बे में तीर कमान से हमला कर पांच लोगों की जान लेने एवं दो अन्य को घायल करने के आरोप में हिरासत में लिये गये डेनमार्क के एक निवासी को पूर्व में कट्टरपंथी के तौर चिह्नित किया गया था। वह धर्म परिवर्तित कर मुसलमान बना था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने कोंग्सबर्ग के विभिन्न इलाकों में बुधवार शाम को तीर कमान से हमला किया था, जिसमें पांच लोग मारे गये थे जबकि दो अन्य घायल हो गये थे। इनमें से कई पीड़ित सुपर मार्केट में थे।

पुलिस प्रमुख ओले बी सावेरुड ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पहले भी इस व्यक्ति के कट्टरपंथी होने को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी।’’ उन्होंने बताया हमले में मारी गई चार महिलाओं और एक पुरुष की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच थी।

अधिकारियों का मानना है कि हमलावर ने मौके पर पुलिस के पहुंचने तक लोगों को मारना शुरू नहीं किया था।

सावेरुड ने कहा, ‘‘अब हम जानते हैं और तार्किक रूप से स्पष्ट है कि कुछ या संभवत: सभी पुलिस द्वारा हमलावर के संपर्क में आने के बाद मारे गए।’’

जांच का नेतृत्व कर रही पुलिस अटॉर्नी एन इरेन स्वाने मैथिएसन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध शांत था और स्पष्ट जवाब दे रहा था। उसने कहा, ‘‘मैने यह किया।’’

उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ‘‘वह शांति से बात कर रहा था और उसने घटना की पूरी जानकारी दी। उसने पांच लोगों की हत्या करने की बात स्वीकार की।’’

अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल दो पीड़ितों को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक स्टोर में तैनात पुलिस अधिकारी है। उनकी स्थिति की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

नवनियुक्त प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने हमले को ‘भयावह’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अवास्तविक है लेकिन यह सच्चाई है कि पांच लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं जबकि कई सदमे में हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरम ने ट्वीट किया, ‘‘नर्वे से आ रही दर्दनाक खबर से स्तब्ध और दुखी हुं।’’

गौरतलब है कि नार्वे की राजधानी ओस्लो से 66 किलोमीटर दूर कोंग्सबर्ग एक छोटा कस्बा है जिसकी आबादी महज 26 हजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला