लाइव न्यूज़ :

उत्तरी मेक्सिको सिटी के मेयर पद के प्रत्याशी की हत्या

By भाषा | Updated: May 14, 2021 09:26 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 14 मई (एपी) उत्तर मेक्सिको के एक शहर में मेयर पद के एक प्रत्याशी की बृहस्पतिवार को हत्या कर दी गई। ये लगातार हो रहे हमलों का नया मामला है जिनमें पद के लिए उम्मीदवारी कर रहे 36 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

यह हत्या उत्तरी सीमाई राज्य सोनोरा में हुई। मृतक, एलबेल मुरीटा राज्य के पूर्व अटॉर्नी जरनल भी थे। राज्य अभियोजन कार्यालय ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि उनकी मौत कैसे हुई लेकिन एक वीडियो में वह फुटपाथ पर निष्क्रिय पड़े दिख रहे हैं और उनका चेहरा खून से सना हुआ है और बगल में एक चली हुई गोली पड़ी हुई नजर आ रही है।

राज्य की मौजूदा अटॉर्नी जनरल क्लॉडिया इंदिरा ने कहा, “मैं यह कायराना हमला करने वालों की निंदा करती हूं।”

मुरीटा छोटी-सी सिटिजन्स मूवमेंट पार्टी से मेयर पद के प्रत्याशी थे।

पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक क्लेमेंट कास्टानेडा ने मुरीटा को बेदाग करियर वाला “एक सम्माननीय व्यक्ति’’ बताया।

एटेलेक्ट कंसल्टिंग कंपनी के मुताबिक मेक्सिको में सितंबर से अप्रैल के बीच 31 प्रत्याशियों की हत्या की जा चुकी है जो इसे 2000 के बाद से सबसे हिंसक चुनाव बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला