लाइव न्यूज़ :

किम के कमजोर दिखने पर उत्तर कोरिया के लोगों का दिल टूटा: सरकारी मीडिया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:31 IST

Open in App

सियोल, 28 जुलाई (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के ''कमजोर दिखने'' पर देश के लोगों का दिल टूट गया है और वे उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हैं। सरकारी मीडिया में एक स्थानीय निवासी के हवाले से यह बात कही गई है।

मीडिया में आई इस खबर को किम (37) के घरेलू समर्थन बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, जो कोविड-19 महामारी, कुप्रबंधन, संयुक्त राष्ट्रीय की आर्थिक पाबंदियों और प्राकृतिक आपदाओं के चलते गहराती आर्थिक जटिलताओं से घिरे हैं।

उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी ने अज्ञात स्थानीय पुरुष के हवाले से शुक्रवार को कहा, ''उनको (किम को) कमजोर देखकर हमारे लोगों का बहुत दिल दुखता है। हर कोई कहता है कि स्वत: ही उनके आंसू निकल आते हैं।''

हाल ही में सरकारी मीडिया में आईं तस्वीरों में किम का वजन तुलनात्मक रूप से काफी कम दिख रहा है। उत्तर कोरिया पर नजर रखने वाले कुछ लोगों का कहना है कि करीब 170 सेंटीमीटर (पांच फुट, आठ इंच) लंबे किम का पहले वजन 140 किलोग्राम था, जो हो सकता है कि 10 से 20 किलो कम हो गया हो।

सियोल में कुछ विश्लेषकों ने कहा कि किम द्वारा अपने स्वास्थ्य में सुधार के लिए कम आहार लिये जाने की आशंका है, जबकि अन्य का अनुमान है कि स्वास्थ्य कारणों से उनका वजन कम हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा