लाइव न्यूज़ :

भागने की कोशिश करने वाले नॉर्थ कोरियाई कैदियों को यौन हिंसा के साथ ही जान से मारा जा रहा: UN रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 3, 2019 12:24 IST

महासभा में रखी गई रिपोर्ट में कहा गया कि बंदियों को जिन हिरासत कक्षों में रखा जाता है वे जरूरत से ज्यादा भरे होते हैं जिससे कि वे लेट तक नहीं सकते।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों के हनन की भयावह तस्वीर पेश करनी वाली एक रिपोर्ट बताती है कि जेल से भागने की कोशिश करने वाले कैदियों को सरेआम फांसी दी जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों के साथ यौन हिंसा की जाती है तथा उन्होंने धातु से बनी छड़ों एवं डंडे से बुरी तरह पीटा जाता है।महासभा में रखी गई रिपोर्ट में कहा गया कि गार्ड बंदियों के कपड़े उतरवाते हैं और पैसों या छिपाए गए सामान का पता लगाने के लिए बार-बार उनकी तलाशी ली जाती है। इसमें बताया गया कि कई बार उनसे एक महीने या उससे भी ज्यादा वक्त तक पूछताछ की जाती है और उनको जिन हिरासत कक्षों में रखा जाता है वे जरूरत से ज्यादा भरे होते हैं जिससे कि वे लेट तक नहीं सकते।महासचिव ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने उन उत्तर कोरियाई नागरिकों की आपबीती का विश्लेषण किया है जिन्हें हिरासत में रखा गया। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थी जो शुरुआत में चीन चली गईं थी। उन्होंने कहा कि सितंबर से लेकर मई के बीच 330 से अधिक लोगों का साक्षात्कार किया गया जो देश छोड़ चुके हैं।गुतारेस ने कहा कि पूर्व बंदियों ने सुरक्षा अधिकारियों पर “जीवन, आजादी एवं व्यक्ति की सुरक्षा के अधिकारों का घोर उल्लंघन” किए जाने का आरोप लगाया। उत्तर कोरिया बार-बार कहता रहा है कि वह मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं करता। जिनेवा में देश के राजदूत हान त्ये सोंग ने कहा था कि सरकार ने लोगों के हित के लिए हर संभव प्रयास किए हैं और मानवाधिकारों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन असहनीय है। लेकिन वह मानवाधिकार अधिकारियों को वीजा देने से इनकार करता रहा है।गुतारेस के मुताबिक बंदियों ने बेहद अस्वास्थ्यकर स्थितियों और अपर्याप्त भोजन की बात कही जिससे कुपोषण, बीमारी और कई बार हिरासत में रखे गए लोगों की मौत तक हुई। मानवाधिकार कार्यालय को प्राप्त हुई रिपोर्ट में महिला बंदियों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा यौन हिंसा किए जाने के मामले भी सामने आए हैं।

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्वउत्तर कोरिया से भागे व्यक्ति ने बताया नर्क से कम नहीं वहां जिंदगी, टीवी खरीदने पर मिलती है ऐसी सज़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा