लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी की दो मिसाइलें दागीं, अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता बहाल करने के प्रयासों को लगा बड़ा धक्का

By भाषा | Updated: July 25, 2019 13:30 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच पिछले महीने अचानक हुई बैठक के बाद यह उत्तर कोरिया का पहला मिसाइल परीक्षण है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को समुद्र में छोटी दूरी की दो मिसाइलें दागीं।उसके इस कदम से अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता बहाल करने के प्रयासों को धक्का लगा है और यह अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच नियोजित संयुक्त सैन्य अभ्यासों को लेकर उसके आक्रोश का संकेत भी है।

उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को समुद्र में छोटी दूरी की दो मिसाइलें दागीं। उसके इस कदम से अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता बहाल करने के प्रयासों को धक्का लगा है और यह अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच नियोजित संयुक्त सैन्य अभ्यासों को लेकर उसके आक्रोश का संकेत भी है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच पिछले महीने अचानक हुई बैठक के बाद यह उत्तर कोरिया का पहला मिसाइल परीक्षण है। किम और ट्रंप असैन्यीकृत क्षेत्र में 30 जून को हुई बैठक में वार्ता फिर से शुरू करने पर सहमत हो गए थे। इस बैठक के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा था कि कार्यकारी स्तर की वार्ता संभवत: जुलाई मध्य में शुरू होगी।उत्तर कोरिया ने आगाह किया था कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले युद्ध अभ्यासों से वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण की वार्ता बहाल होने की योजना प्रभावित हो सकती है। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पौ फटने के तुरंत बाद दो मिसाइलें दागीं और उन्होंने पूर्वी सागर में गिरने से पहले करीब 430 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भरी। पूर्वी सागर को जापान सागर के नाम से भी जाना जाता है।अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी सेना अतिरिक्त प्रक्षेपणों के मामले में स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और पूरी तरह से तत्पर है।’’ दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चोई ह्यून-सू ने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया से उन कदमों को रोकने का अनुरोध करते हैं जिनसे सैन्य तनाव कम करने में मदद नहीं मिलेगी।’’जापान के रक्षा मंत्री ने प्योंगयांग के इस कदम को ‘‘अत्यधिक खेदजनक’’ बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ये मिसाइलें उनके क्षेत्र में नहीं गिरीं। उत्तर कोरिया ने आखिरी बार नौ मई को छोटी दूरी की मिसाइलें दागी थीं जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘काफी साधारण-सी मिसाइलें’’ बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनके रिश्ते प्रभावित नहीं होंगे।

टॅग्स :उत्तर कोरियामिसाइलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल