लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के नेता किम ने नीतियों की समीक्षा के लिए ‘वर्कर्स पार्टी कांग्रेस’ की शुरुआत की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 10:19 IST

Open in App

सियोल, छह जनवरी (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पांच साल में पहली बार ‘वर्कर्स पार्टी कांग्रेस’ की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने पार्टी की नीतियों की नाकामी की बात स्वीकारी और नए विकास लक्ष्यों का संकल्प लिया।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की खबर के अनुसार उत्तर कोरिया ने मंगलवार को प्योंगयांग में बैठक की शुरुआत की। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया।

केसीएनए के अनुसार अपने शुरुआती संबोधन में किम ने 2016 में तय किए गए विकास लक्ष्यों का जिक्र किया और कहा, ‘‘ तय किए गए सभी लक्ष्यों को पूरा नहीं किया जा सका है। उत्तर कोरिया निश्चित रूप से इसे नहीं दोहराना चाहेगा।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया मौजूदा बैठक में विकास कार्यों की अगली पंचवर्षीय योजना का खाका प्रस्तुत करेगा।

कोविड-19 महामारी के कारण सीमाएं बंद होने और अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण किम को अपने नौ साल के कार्यकाल में सबसे अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि ‘कांग्रेस’ निर्णय लेने वाली पार्टी की शीर्ष इकाई है, लेकिन हर दिन के अहम फैसले किम और उनके नजदीकी अधिकारी ही लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें