लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता के लिए सिंगापुर पहुंचे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग, परमाणु हथियारों को लेकर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: June 10, 2018 16:29 IST

कोरियाई युद्ध का औपचारिक समापन भी उत्तर कोरिया के नेता और उसके साम्राज्यवादी शत्रु के वर्तमान राष्ट्रपति के बीच पहली भेंटवार्ता का विषय होगा।

Open in App

सिंगापुर, 10 जून: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी अप्रत्याशित भेंटवार्ता के लिए रविवार को सिंगापुर पहुंचे। उत्तर कोरिया का परमाणु हथियार भंडार इस वार्ता के एजेंडे में शीर्ष पर होगा। इन परमाणु हथियारों के चलते उत्तर कोरिया को कई संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का मुंह देखना पड़ा तथा ट्रंप प्रशासन ने उसे सैन्य कार्रवाई की भी धमकी दी। 

कोरियाई युद्ध का औपचारिक समापन भी उत्तर कोरिया के नेता और उसके साम्राज्यवादी शत्रु के वर्तमान राष्ट्रपति के बीच पहली भेंटवार्ता का विषय होगा। किम एयर चाइना 747 से सिंगापुर पहुंचे। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के अनुसार किम आज सुबह प्योंगयांग से बीजिंग गये और फिर वहां से उन्होंने विमान बदलकर सिंगापुर की ओर रुख किया। 

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियान बालकृष्णन ने चांगी हवाई अड्डे पर किम के साथ हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर ट्विटर पर डाली। किम मर्सीडीज बेंज गाड़ी से एक सेंटर की ओर गये। उनके काफिले में 20 से अधिक गाड़ियां थीं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उनउत्तर कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल