लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका को दी ‘‘स्तब्ध करने वाली कार्रवाई’’ की चेतावनी

By भाषा | Updated: January 2, 2020 13:27 IST

डोनाल्ड ट्रम्प ने इस रोक को बड़ी राजनयिक उपलब्धि करार दिया था लेकिन किम ने इस बात का कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया कि इस प्रकार के परीक्षण फिर से किए जा सकते हैं या नहीं और ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने वार्ता के लिए द्वार खुले रखे हैं। किम ने यह वार्ता रुके रहने के दौरान छोटी दूरी के हथियारों का परीक्षण तेज करके अपनी सैन्य क्षमताएं बढ़ाईं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी मीडिया ने बुधवार को किम का बयान प्रकाशित किया जो उन्होंने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में दिया था।अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच निरस्त्रीकरण और प्रतिबंध हटाए जाने संबंधी कदमों पर लेकर असहमति के कारण वार्ता रुक गई थी।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका के साथ रुकी हुई परमाणु वार्ता पर गहरी निराशा जताते हुए ‘‘चौंकाने वाली’’ कार्रवाई करने की चेतावनी दी और कहा कि उनका देश जल्द ही दुनिया के सामने एक नए ‘‘सामरिक हथियार’’ का खुलासा करेगा। किम ने साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को लेकर अपने आप ही, खुद पर लगाई गई रोक को बरकरार रखने की अब आवश्यकता नहीं है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने इस रोक को बड़ी राजनयिक उपलब्धि करार दिया था लेकिन किम ने इस बात का कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया कि इस प्रकार के परीक्षण फिर से किए जा सकते हैं या नहीं और ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने वार्ता के लिए द्वार खुले रखे हैं। किम ने यह वार्ता रुके रहने के दौरान छोटी दूरी के हथियारों का परीक्षण तेज करके अपनी सैन्य क्षमताएं बढ़ाईं।

सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम का बयान प्रकाशित किया जो उन्होंने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में दिया था। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच निरस्त्रीकरण और प्रतिबंध हटाए जाने संबंधी कदमों पर लेकर असहमति के कारण वार्ता रुक गई थी। केसीएनए के अनुसार, किम ने घोषणा की कि उत्तर कोरिया अमेरिका की ओर से बढ़ती शत्रुता और परमाणु खतरों के मद्देनजर आर्थिक लाभ के लिए सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद होने वाले बदलावों को लेकर काफी संवदेनशनील रहा है और वह आगामी दिनों में गंभीर वार्ता करने से बचेगा। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस ‘‘को उम्मीद है कि परीक्षण पुन: आरंभ नहीं होंगे’’।  

टॅग्स :उत्तर कोरियाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल