लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के नेता किम ने 20 किलोग्राम वजन घटाया: एजेंसी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:13 IST

Open in App

सोल (दक्षिण कोरिया), 28 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने बृहस्पतिवार को सांसदों को बताया कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल में लगभग 20 किलोग्राम (44 पाउंड) वजन कम किया है और वह स्वस्थ हैं।

एजेंसी ने बताया कि किम जोंग उन बिगड़ती आर्थिक स्थितियों से निपटने को लेकर जनता के प्रति अपना फर्ज निभाने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने संसदीय बैठक के दौरान यह जानकारी दी। इसमें शामिल दो सांसदों ने बताया कि उसने किम की स्थिति की जांच के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकों, किम के वीडियो का विश्लेषण और अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया।

हाल के महीनों में किम के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है क्योंकि वह मीडिया की तस्वीरों और वीडियो में काफी पतले दिखाई दिए हैं।

सांसद किम ब्यूंग-की ने कहा कि एनआईएस ने संसदीय सत्र में बताया कि किम का वजन लगभग 140 किलोग्राम (308 पाउंड) से कम होकर 120 किलोग्राम (264 पाउंड) हो गया है।

एनआईएस ने पहले कहा था कि किम लगभग 170 सेंटीमीटर (पांच फुट, आठ इंच) लंबे है। उसने कहा कि किम इस साल अब तक 70 दिनों के लिए सार्वजनिक गतिविधियों में संलग्न रहे हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला