लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरियाई नेता ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सम्मेलन करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 09:39 IST

Open in App

सियोल, पांच जून (एपी) उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन करीब एक महीने बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए और उन्होंने अपनी सत्तारूढ़ पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही चरमराती अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के प्रयासों पर चर्चा के लिए वृहद राजनीतिक सम्मेलन करने का आह्वान किया।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने शनिवार को बताया कि किम ने इस बात की सराहना की कि पार्टी के ‘‘वैचारिक उत्साह और आत्म निर्भरता के लिए लड़ाई की भावना’’ के चलते काफी काम किया जा रहा है।

शुक्रवार को पोलितब्यूरो की बैठक में आए किम छह मई के बाद से पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे। तब उन्होंने उत्तर कोरियाई सैनिकों के परिवारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं थीं।

महामारी के कारण सीमाएं बंद होने से उत्तर कोरिया की पहले से ही अस्थिर अर्थव्यवस्था और चरमरा गई है। सीमाएं बंद होने से उसके प्रमुख सहयोगी चीन के साथ व्यापार कम हो गया है।

केसीएनए की खबर के अनुसार किम ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया को ‘‘प्रतिकूल परिस्थितियों और माहौल’’ से पैदा हुई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खबर में किम द्वारा अमेरिका या दक्षिण कोरिया के बारे में कोई टिप्पणी किए जाने का जिक्र नहीं किया गया।

उत्तर कोरिया ने किम और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फरवरी 2019 में हुई दूसरी शिखर वार्ता नाकाम रहने के बाद से परमाणु वार्ता बहाल करने की अपीलों को अब तक नजरअंदाज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?