लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के हैकरों ने कोविड-19 टीके की जानकारी चुराने की कोशिश की : द.कोरिया खुफिया एजेंसी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:42 IST

Open in App

सियोल, 16 फरवरी (एपी) दक्षिण कोरिया की खुफिया सेवा ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया के हैकरों ने कोरोना वायरस टीका एवं इलाज से जुड़ी जानकारी चोरी करने की कोशिश की है। हालांकि, उसने एक सांसद के उस दावे को खारिज कर दिया जिसके मुताबिक टीका निर्माता फाइजर इंक निशाने पर था।

इससे पहले दक्षिण कोरियाई संसद की खुफिया मामलों की समिति के सदस्य हा तेई कियुंग ने संवाददाताओं से कहा था कि राष्ट्रीया खुफिया सेवा (एनआईएस) ने उन्हें एवं अन्य सांसदों को बंद कमरे में दी गई ब्रीफिंग में बताया है कि उत्तर कोरिया ने कोविड-19 टीके की प्रौद्योगिकी को प्राप्त करने के लिए फाइजर को हैक किया था।

हा का दावा सुर्खियों में आने के बाद एनआईएस ने कहा कि उसने जब सांसदों को उत्तर कोरिया द्वारा हैकिंग का विवरण दिया तो उस दौरान किसी फार्मास्युटिकल कंपनी का नाम नहीं लिया गया।

असधारण तरीके से खंडन करते हुए एनआईएस के जनसंपर्क कार्यालय ने कहा कि हा की टिप्पणी ‘गलत’ है।

एसोसिएटड प्रेस ने जब हा से संपर्क किया तो वह अपने दावे पर कायम नजर आए। उन्होंने कहा कि उनको दिखाए गए एनआईएस के दस्तावेज के मुताबिक, ‘‘ उत्तर कोरिया ने फाइजर से चोरी (टीका प्रौद्योगिकी)की और दक्षिण कोरियाई टीका एवं फार्मास्युटिकल कंपनी से प्रौद्यागिकी चोरी करने की कोशिश की।

हा ने कहा कि विवरण देने के सत्र के बाद सांसदों को दस्तावेज लौटाने होते हैं।

उन्होंने कहा कि फाइजर शब्द इतना स्पष्ट था कि ब्रीफिंग के दौरान मैंने उनसे मौखिक रूप से भी इस बारे में नहीं पूछा।

दक्षिण कोरिया में फाइजर कार्यालय के जनसंपर्क प्रबंधक ओन बो यंग ने लिखित संदेश में कहा कि वह हा के दावे की अपने वैश्विक मुख्यालय से पुष्टि कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला