लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने और परमाणु हथियार बनने की चेतावनी दी, अमेरिका की शत्रुता का हवाला दिया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 12:11 IST

Open in App

सियोल, नौ जनवरी (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने परमाणु शस्त्रागार को बढ़ाने और अधिक उन्नत परमाणु हथियार प्रणालियों को विकसित करने की चेतावनी दी और कहा कि अमेरिका के साथ संबंध इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां त्यागता है अथवा नहीं। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर कोरिया के नेता किम की यह टिप्पणी सत्तारूढ़ पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आई। उनकी यह टिप्पणी अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता संभालने से पहले आई है और इसे नए प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। बाइडन इस महीने की 20 तारीख को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

‘द कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने शनिवार को किम को उद्धत करते हुए कहा, ‘‘ उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच नए संबंध स्थापित करना इस बात पर निर्भर करता है कि वे (अमेरिका) अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों का त्याग करते हैं या नहीं।’’

उन्होंने कहा कि वह अपने परमाणु हथियारों का तबतक इस्तेमाल नहीं करेंगे जबतक ‘शत्रु ताकतें’ उत्तर कोरिया के खिलाफ इन हथियारों का इस्तेमाल करने का इरादा नहीं रखती हों। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया पर अमेरिकी हमले के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उत्तर कोरिया को अपनी सैन्य और परमाणु क्षमाताओं को मजबूत करना चाहिए।

किम ने अधिकारियों को कई मुखास्त्र ले जाने में सक्षम मिसाइलें, पानी के भीतर वाली परमाणु मिसाइलें, जासूसी उपग्रहों और परमाणु संचालित पनडुब्बियां बनाने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना