लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने अपने सैनिकों से की किम के प्रति सर्वोच्च वफादारी दिखाने की अपील

By भाषा | Updated: December 30, 2021 11:54 IST

Open in App

सियोल, 30 दिसंबर (एपी) उत्तर कोरिया ने देश के नेता किम जोंग उन के सेना के सर्वोच्च कमांडर बनने की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर बृहस्पतिवार को अपने 12 लाख सैनिकों से शीर्ष नेता की ताकत बनने और जान देकर भी उनकी रक्षा करने का आह्वान किया ।

यह वर्षगांठ ऐसे समय पर मनायी जा रही है जब उत्तर कोरिया कई दिनों के लिए राजनीतिक सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है जिसमें अधिकारी इस बात पर चर्चा करेंगे कि महामारी और अमेरिका के साथ कूटनीतिक बातचीत लंबित होने की वजह से पैदा हुई कठिनाइयों से कैसे निपटा जाए।

आधिकारिक समाचारपत्र ‘रोडोंग सिनमुन’ में एक संपादकीय में कहा गया कि उत्तर कोरिया के सैन्य कमांडर और सैनिकों को किम की रक्षा करने के लिए एक अभेद्य किले और बुलेटप्रूफ दीवार की भांति बन जाना चाहिए।

संपादकीय में एक आधुनिक और उन्नत सेना बनाने की बात कही गई है जो ‘हमारे देश और लोगों की रक्षा का भरोसमंद अभिभावक’ हो। उत्तर कोरिया इससे पहले भी मुश्किल समय में किम के नेतृत्व में आगे बढ़ने की अपील अपने नागरिकों से कर चुका है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि किम अपने 10 साल के शासन में कोविड-19 महामारी और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों और अपने कुप्रबंधन की वजह से सबसे मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल