लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को धमकी दी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:49 IST

Open in App

सियोल, तीन अक्टूबर (एपी) उत्तर कोरिया ने रविवार को बयान जारी कर उसके परमाणु कार्यक्रम की आलोचना को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी)को चेतावनी दी।

उल्लेखनीय है कि यूएनएससी की शुक्रवार को बंद कमरे में हुई बैठक में फ्रांस ने एक बयान का मसौदा सदस्य देशों के साथ साझा किया है जिसमें उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम पर चिंता जताई गई है और उससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पूरी तरह से अनुपालन करते हुए अपने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर रोक लगाने को कहा गया है।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जो चोल सू ने रविवार को चेतावनी दी कि ‘‘सुरक्षा परिषद को यह समझ लेना चाहिए कि उसकी संप्रभुता में अतिक्रमण करने की कोशिश के भविष्य में क्या नतीजे होंगे।’’

सरकारी मीडिया में प्रसारित बयान के मुताबिक जो ने संयुक्त राष्ट्र के निकाय पर दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्व निकाय अमेरिका और उसके साझेदारों के प्रति इसी तरह के हथियार परीक्षण पर समान रुख नहीं अपना रहा है।

गौरतलब है कि करीब छह महीने तक शांत रहने के बाद उत्तर कोरिया ने सितंबर में फिर से नयी विकसित परमाणु मिसाइलों का परीक्षण शुरू किया जो परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम है और जिनकी जद में अमेरिका के सहयोगी दक्षिण कोरिया और जापान हैं।

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से सशर्त वार्ता की पेशकश की है। कुछ विशेषज्ञों का मनना है कि यह पेशकश सियोल पर दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है ताकि वह अमेरिका से उत्तर कोरिया पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल