रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण, पड़ोसी देशों में मचा हड़कंप

By अनिल शर्मा | Updated: March 5, 2022 09:29 IST2022-03-05T09:15:29+5:302022-03-05T09:29:31+5:30

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग से संभावित बैलेस्टिक मिसाइल देश के पूर्वी समुद्र की ओर दागी है। यह नहीं पता चला है कि वह कितनी दूरी पर जाकर गिरी है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी जोर देकर कहा कि संभावित हाथियर बैलेस्टिक मिसाइल हो सकती है।

North Korea tests suspected ballistic missile at sea amid Russia-Ukraine war | रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण, पड़ोसी देशों में मचा हड़कंप

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण, पड़ोसी देशों में मचा हड़कंप

Highlightsदक्षिण कोरिया ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग से संभावित बैलेस्टिक मिसाइल देश के पूर्वी समुद्र की ओर दागी हैदक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि इस परीक्षण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक करेंगे जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि संभावित हाथियर बैलेस्टिक मिसाइल हो सकती है

सियोलः पिछले 10 दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हो रहे हैं। रूसी सेना एक के बाद एक यूक्रेनी शहरों पर कब्जा कर रही है। वहीं इस बीच उत्तर कोरिया संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। शनिवार को समुद्र में एक संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह जानकारी उसके पड़ोसी देश की सेना ने दी।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग से संभावित बैलेस्टिक मिसाइल देश के पूर्वी समुद्र की ओर दागी है। यह नहीं पता चला है कि वह कितनी दूरी पर जाकर गिरी है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी जोर देकर कहा कि संभावित हाथियर बैलेस्टिक मिसाइल हो सकती है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुह हून इस परीक्षण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक करेंगे। इस परीक्षण पर अमेरिका या उसकी सेना द्वारा तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। नवीनतम परीक्षण दक्षिण कोरिया और जापान के उस दावे के करीब एक सप्ताह बाद किया गया है जिसमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया ने रविवार को बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो करीब 300 किलोमीटर की दूरी तक और करीब 600 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई। उत्तर कोरिया ने बाद में कहा कि उसका परीक्षण कैमरा प्रणाली के लिए था क्योंकि उसकी योजना टोही उपग्रह में उसे लगाने की है।

Web Title: North Korea tests suspected ballistic missile at sea amid Russia-Ukraine war

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे