लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइलों का किया परीक्षण

By भाषा | Updated: March 24, 2021 09:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 मार्च (एपी) उत्तर कोरिया ने बीते सप्ताहांत कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया। इन परीक्षणों से कुछ दिनों पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को संयुक्त सैन्य अभ्यास करने को लेकर धमकाया था।

बाइडन प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने इन मिसाइल परीक्षणों की पुष्टि की।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका के नये बाइडन प्रशासन द्वारा की गई वार्ता बहाल करने की पेशकश को नजरअंदाज कर दिया है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने पिछले हफ्ते चीन से कहा कि वह अपने ‘जबरदस्त प्रभाव’ का इस्तेमाल उत्तर कोरिया को अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने के लिए मनाने में करे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सिंगापुर में 2018 में किम के साथ पहली बैठक के बाद से उत्तर कोरिया ने परमाणु या लंबी दूरी की किसी मिसाइल का परीक्षण नहीं किया। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर कोरिया कम और मध्यम दूरी का मिसाइल परीक्षण करने से पीछे नहीं हटा है।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर कोरियाई अधिकारी एक साल से अधिक वक्त से अमेरिकी सरकार के अधिकारियों के संपर्क में नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!