लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने नव विकसित विमान भेदी मिसाइल का परीक्षण किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 08:46 IST

Open in App

सियोल, एक अक्टूबर (एपी) उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक नव विकसित विमान भेदी मिसाइल का परीक्षण किया है। हाल में किया गया यह उसका चौथा मिसाइल परीक्षण है।

उत्तर कोरिया ने करीब छह महीने बाद सितंबर में एक बार फिर मिसाइल परीक्षण शुरू किया था, हालांकि वह दक्षिण कोरिया के साथ कुछ शर्तों पर बातचीत को तैयार है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अमेरिका को आर्थिक प्रतिबंधो में ढील और अन्य रियायतें देने के लिए राजी कर पाए। उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा कि विमान-रोधी मिसाइल परीक्षण ‘‘विमान-रोधी मिसाइल प्रणाली के विभिन्न संभावित अध्ययन एवं विकास की दिशा में बहुत व्यावहारिक महत्व रखता है।’’ केसीएनए ने कहा कि परीक्षण का लक्ष्य लॉन्चर, रडार और युद्ध कमांड वाहन के संचालन की व्यवहारिकता के साथ-साथ मिसाइल की युद्धक क्षमता की पुष्टि करना था।

दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका आम तौर पर उत्तर कोरियाई मिसाइल के परीक्षण के तुरंत बाद सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि करते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार के परीक्षण के संबंध में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई। यह दर्शाता है कि यह कोई प्रमुख परीक्षण नहीं था।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शांति स्थापित करने के लिए अक्टूबर के शुरू में दक्षिण कोरिया के साथ ‘हॉटलाइन’ बहाल करने की इच्छा व्यक्त की है, लेकिन उन्होंने वार्ता के अमेरिकी प्रस्ताव को यह कहकर फिर से ठुकरा दिया कि यह उत्तर कोरिया के खिलाफ शत्रुता को छुपाने का अमेरिका का ‘‘कुटिल तरीका’’ है। उन्होंने एक बार फिर दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों और अन्य घटनाक्रम के लिए अपने ‘‘दोहरे व्यवहार के दृष्टिकोण’’ और ‘‘शत्रुतापूर्ण नजरिए’’ को छोड़ने की मांग की।

वहीं, दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह कई लंबित मुद्दों पर चर्चा करने और उन्हें हल करने के लिए आवश्यक ‘हॉटलाइन’ की बहाली को तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?