लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर देश में कोरोना वायरस के मामले ना होने का किया दावा

By भाषा | Updated: May 11, 2021 10:29 IST

Open in App

सियोल, 11 मई (एपी) उत्तर कोरिया ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को बताया कि उसने अप्रैल में 25,986 लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की, लेकिन संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

डब्ल्यूएचओ ने साप्ताहिक निगरानी रिपोर्ट में बताया कि उत्तर कोरिया की जांच रिपोर्ट में वे 751 लोग भी शामिल हैं, जिनकी 23 से 29 अप्रैल के बीच जांच की गई। इनमें से 139 लोगों को ‘इन्फ्लूएंजा’ (एक तरह का बुखार) जैसी बीमारियां या गंभीर श्वसन संक्रमण है।

विशेषज्ञों ने उसकी खराब स्वास्थ्य प्रणाली और चीन के साथ उसके सीमा साझा करने के मद्देनजर उत्तर कोरिया के संक्रमण का एक भी मामला ना होने के दावे पर सवाल उठाए हैं।

उत्तर कोरिया ने अपने संक्रमण से निपटने के प्रयासों को ‘‘ राष्ट्रीय अस्तित्व का मामला’’ बताया है। उसने पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा रखा है, राजनयिकों को वापस भेज दिया है और सीमा-पार यातायात तथा व्यापार पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं।

उत्तर कोरिया ने देश में पृथक रह रहे, लोगों की संख्या के संबंध में इस साल जानकारी देना बंद कर दिया, लेकिन उसने पहले कहा था कि लाखों लोगों को पृथक किया गया है, जिनमें लक्षण दिखे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला