लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन की सेहत पर उत्तर कोरिया खामोश, परमाणु हथियार से लैस देश का अगला शासक कौन होगा?

By भाषा | Updated: April 22, 2020 21:05 IST

उत्तर कोरिया के तानाशाह की हालत को लेकर पूरी दुनिया में अटकलों का बाजार गर्म है। वहीं इस बात की मीडिया में अटकलें शुरू हो गई हैं कि किम के बाद उनका वारिस कौन होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की 108 वीं जयंती के मौके पर स्मरणोत्सव में शामिल नहीं हुए।36 वर्षीय किम जोंग उन ने 2011 के अंत में अपने पिता से सत्ता हासिल करने के बाद कभी भी इसको नहीं छोड़ा।

सियोलः उत्तर कोरिया ने अपने शासक किम जोंग उन की सेहत को लेकर विदेशी मीडिया में आई खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा है। वहीं, परमाणु हथियार से लैस देश का अगला शासक कौन होगा?

इसे लेकर अटकलें लग रही हैं। देश पर 70 साल से एक ही परिवार के सदस्यों की हुकूमत रही है। किम जोंग उन की सेहत को लेकर सवाल तब मजबूती से उठने लगे जब वह 15 अप्रैल को अपने दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की 108 वीं जयंती के मौके पर स्मरणोत्सव में शामिल नहीं हुए।

यह देश के सबसे अहम कार्यक्रमों से एक है और 36 वर्षीय किम जोंग उन ने 2011 के अंत में अपने पिता से सत्ता हासिल करने के बाद कभी भी इसको नहीं छोड़ा। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम जोंग उन की कुछ पुरानी टिप्पणियों को प्रकाशित किया, लेकिन किसी नई गतिविधि की रिपोर्ट नहीं दी, जबकि प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया ने बार-बार कहा कि उत्तर कोरिया में किसी भी तरह का असामान्य घटनाक्रम नहीं देखा गया है। किम जोंग उन कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर दिखे नहीं हैं।

उत्तर कोरिया के गोपनीय स्वभाव को देखते हुए कुछ बाहरी लोगों को यह अंदेशा है कि वह बीमार हो सकते हैं। अगर वह आने वाले कार्यक्रमों में नहीं दिखे तो उत्तर कोरिया के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं। किम जोंग उन उत्तर कोरिया पर शासन कर रहे परिवार की तीसरी पीढ़ी के शासक हैं। माना जाता है कि देश पर उनके परिवार के ही किसी सदस्य को शासन करने का अधिकार है। अगर किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार होते हैं, अपाहिज होते हैं या उनकी मौत होती है तो ऐसे में किम जोंग उनके उत्तराधिकारी के लिए उनकी छोटी बहन किम यो जोंग मजबूत संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सामूहिक नेतृत्व की भी संभावना है जो परिवार के शासन को खत्म कर सकता है। दक्षिण कोरिया में निजी सेजोंग इंस्टीट्यूट में विश्लेषक चेओंग चांग ने कहा कि उत्तर कोरिया में किम यो जोंग के सत्ता पर काबिज होने की सबसे ज्यादा संभावना है।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा “ मुझे लगता है कि बुनियादी धारणा यह होगी कि किम जोंग उन की जगह लेने वाला शायद परिवार में से ही कोई होगा। “ उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी है, क्योंकि हमें यह नहीं पता है कि किम जोंग उन की हालत कैसी है? 

टॅग्स :उत्तर कोरियाअमेरिकाकिम जोंग उनचीनरूसडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट