लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने निर्णय लेने वाली सर्वोच्‍च संस्‍था 'स्टेट अफेयर्स कमिशन' में किया बड़ा फेरबदल

By भाषा | Updated: April 13, 2020 11:23 IST

दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के बीच उत्तर कोरिया के आधिकारिक समाचार-पत्र रोडोंग सिनमन में प्रकाशित तस्वीरों में सैकड़ों सांसद-विधायक एक-दूसरे के करीब और बिना मास्क पहने बैठे नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने किए 'स्टेट अफेयर्स कमिशन' में कई बदलावएसएसी के 13 अन्य सदस्यों में से पांच को हटाकर नये सदस्यों को शामिल किया गया

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शीर्ष शासी निकाय ‘स्टेट अफेयर्स कमिशन’ में बड़ा फेरबदल करते हुए इसके लगभग एक तिहाई सदस्यों को हटाकर अन्य को शामिल किया है। आधिकारिक मीडिया ने सोमवार को यह खबर दी। किम ने 2011 में 30 वर्ष से भी कम उम्र में सत्ता हासिल करने के बाद परमाणु संपन्न देश में सत्ता के तमाम पहलुओं पर अपनी पकड़ मजबूत की है। वह उत्तर कोरिया में निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय - स्टेट अफेयर्स कमिशन (एसएसी) के चेयरमेन हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने खबर दी है कि देश की सुप्रीम पीपुल्स असेंबली संसद की बैठक में एसएसी के 13 अन्य सदस्यों में से पांच को हटाकर नये सदस्यों को शामिल किया गया है।

आधिकारिक समाचार-पत्र रोडोंग सिनमन में प्रकाशित तस्वीरों में सैकड़ों सांसद-विधायक एक-दूसरे के करीब और बिना मास्क पहने बैठे नजर आ रहे हैं। कैबिनेट की एक रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के उस रुख को दोहराया गया कि पूरी दुनिया में पैर फैला लेने वाले कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का देश में “एक भी मामला” सामने नहीं आया है।

प्योंग्यांग ने प्रकोप को रोकने के मकसद से अपने हजारों लोगों और राजनयिकों समेत सैकड़ों विदेशियों को पृथक वास में रहने को कहा और सड़कों-इमारतों आदि को संक्रमणमुक्त बनाने के लिए तेजी से अभियान चलाया। कैबिनेट की रिपोर्ट में कहा गया, “देश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आपात महामारी रोधी अभियान जारी रहेगा।”

केसीएनए ने इस बैठक की अध्यक्षता किम द्वारा किए जाने के बारे में कोई जिक्र नहीं किया और न ही वह तस्वीरों में नजर आए। एसएसी के नये सदस्यों में सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एवं इस साल की शुरुआत में विदेश मंत्री के तौर पर नामित री सोन ग्वोन भी शामिल हैं जबकि उनके पूर्ववर्ती करियर राजनयिक री योंग हो को हटा दिया गया है। अन्य पूर्व विदेश मंत्री री सू योंग को भी इसका हिस्सा बनाया गया है।

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्वउत्तर कोरिया से भागे व्यक्ति ने बताया नर्क से कम नहीं वहां जिंदगी, टीवी खरीदने पर मिलती है ऐसी सज़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा