लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के सैन्य अभ्यास पर भड़का उत्तर कोरिया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 12:54 IST

Open in App

सियोल, 10 अगस्त (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की आलोचना करते हुए मंगलवार को दावा किया कि यह आक्रमण का पूर्वाभ्यास है। उन्होंने साथ ही आगाह किया कि उत्तर कोरिया भी अपनी प्रतिरोधी क्षमता मजबूत करेगा।

किम यो जोंग का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब दक्षिण कोरिया के मीडिया ने खबर दी है कि सहयोगी देश की सेना के साथ 16 से 26 अगस्त तक चलने वाले कंप्यूटर आधारित अभ्यास के पहले, मंगलवार को चार दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत की जाएगी। किम यो जोंग ने कहा कि उन्हें बयान जारी करने का अधिकार दिया गया है। इसका अर्थ है कि यह संदेश सीधे उनके भाई की तरफ से आया है।

उन्होंने कहा कि लगातार किया जा रहा सैन्य अभ्यास जो बाइडन प्रशासन के उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता बहाल करने के उसके दिखावटी रुख को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका दक्षिण कोरिया से अपनी सेना और हथियारों को नहीं हटाएगा तब तक कोरियाई प्रायद्वीप में शांति कायम नहीं होगी।

किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया अमेरिका की तरफ से सैन्य हमले के किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपनी क्षमता में वृद्धि जारी रखेगा। किसी भी सैन्य कार्रवाई से निपटने के लिए प्रतिरक्षा और मारक क्षमता मजबूत की जाएगी।

उत्तर कोरिया के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में 28,000 सैनिकों को तैनात कर रखा है। अमेरिका ने इस महीने सैन्य अभ्यास के बारे में औपचारिक घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना