लाइव न्यूज़ :

हमारे पास दक्षिण कोरियाई के साथ बात करने के लिए और कुछ नहीं है और न ही फिर से उनके साथ बैठने का कोई इरादाः उत्तर कोरिया

By भाषा | Updated: August 16, 2019 12:46 IST

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने मिसाइल प्रक्षेपण को अमेरिका-दक्षिण कोरिया के इस महीने शुरू हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास के ख़िलाफ़ ‘‘गंभीर चेतावनी’’ बताया था। उत्तर कोरिया सैन्य अभ्यासों को हमले का पूर्वाभ्यास बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि प्रक्षेपास्त्र कांगवॉन प्रांत के तोंगचोन शहर से दागे गए।समिति ने कहा कि उसके पास दक्षिण कोरियाई अधिकारियों से चर्चा करने के लिए कुछ नहीं बचा है।

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को समुद्र में दो अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागे और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन के वार्ता का आह्वान करने संबंधी बयानों को ‘‘मूर्खतापूर्ण’’ बताया।

हाल के सप्ताहों में यह छठा प्रक्षेपण है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने मिसाइल प्रक्षेपण को अमेरिका-दक्षिण कोरिया के इस महीने शुरू हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास के ख़िलाफ़ ‘‘गंभीर चेतावनी’’ बताया था। उत्तर कोरिया सैन्य अभ्यासों को हमले का पूर्वाभ्यास बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करता रहा है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि प्रक्षेपास्त्र कांगवॉन प्रांत के तोंगचोन शहर से दागे गए और उन्होंने जापान सागर में गिरने से पहले करीब 230 किलोमीटर की दूरी तय की। यह प्रक्षेपण ऐसे समय में दागे गये जब उत्तर कोरिया की “शांतिपूर्ण पुन: एकीकरण की समिति” ने एक बयान जारी कर कहा कि वह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन के बृहस्पतिवार को दिए उस बयान को खारिज करती है जिसमें उन्होंने एकीकरण की इच्छा जताई।

समिति ने कहा कि उसके पास दक्षिण कोरियाई अधिकारियों से चर्चा करने के लिए कुछ नहीं बचा है। उसने मून को अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास जारी रखते हुए अंतर कोरियाई वार्ता बहाल करने की उम्मीद करने वाला ‘‘निर्लज्ज’’ व्यक्ति बताया और कहा कि ‘‘ऐसे लोग विरले ही पाए जाते हैं।’’ उत्तर कोरिया ने कहा, ‘‘हमारे पास दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के साथ बात करने के लिए और कुछ नहीं है और न ही फिर से उनके साथ बैठने का कोई इरादा है।’’ 

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाकिम जोंग उनडोनाल्ड ट्रंपचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल