लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की निंदा की

By भाषा | Updated: March 16, 2021 09:38 IST

Open in App

सियोल, 16 मार्च (एपी) उत्तर कोरिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर पहली बार निशाना साधते हुए अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की निंदा की है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की बहन ने अमेरिका को आगाह किया कि अगर ‘‘ उसे अगले चार साल तक रात में आराम से सोना है’’ तो वह उकसावे की कोई कार्रवाई न करें।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन उत्तर कोरिया और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर जापान और दक्षिण कोरिया से बात करने के लिए एशिया गए हैं, जिसके बाद किम यो जोंग ने मंगलवार को यह बयान जारी किया।

दोनों मंत्री तोक्यो में मंगलवार को वार्ता करेंगे और अगले दिन सियोल में अधिकारियों से मिलेंगे।

उत्तर कोरिया के अंतर-कोरियाई मामले संभालने वाली किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया को अगर दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग नहीं करना हुआ, तो वह सैन्य तनाव को कम करने के लिए हुए 2018 के द्विपक्षीय समझौते से बाहर आने पर विचार करेगा और अंतर-कोरियाई संबंधों को संभालने के लिए गठित एक दशक पुरानी सत्तारूढ़ पार्टी इकाई को भी भंग कर देगा।

प्योंगयांग के आधिकारिक समाचार पत्र ‘रोदोंग सिनमन’ में प्रकाशित बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘ हम दक्षिण कोरिया के व्यवहार और उसके रुख पर नजर रखेंगे। अगर उसका व्यवहार और उकसाने वाला हुआ, तो हम असाधारण कदम उठाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि वह इस मौके का इस्तेमाल अमेरिका के नए प्रशासन को सलाह देना के लिए भी करना चाहेंगी, जो उन्हें उकसाने के लिए काफी उतारू है।

किम यो जोंग ने कहा, ‘‘अगर वे अगले चार साल तक आराम से सोना चाहते हैं, तो उनके लिए अच्छा होगा कि वे ऐसी चीजें ना करें, जिनसे शुरुआत से ही उनकी नींद खराब हो जाए।’’

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच वार्षिक सैन्य अभियान पिछले सप्ताह शुरू हुआ था, जो बृहस्पतिवार तक चलेगा।

इससे पहले भी कई बार, उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को आक्रमण की तैयारी बता चुका है और इसका जवाब मिसाइल परीक्षण करके दे चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना