लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया से मिसाइल निर्माण पाबंदी हटाने पर भड़का उत्तर कोरिया, कहा- ऐसे कदम से विकट हालात बन सकते हैं

By भाषा | Updated: May 31, 2021 10:22 IST

उत्तर कोरिया ने अमेरिका की ओर से दक्षिण कोरिया पर मिसाइल निर्माण संबंधी पाबंदी हटानो को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने अमेरिका कदम की निंदा की, कहा- ये अमेरिका के शत्रुतापूर्ण नीति का उदाहरणउत्तर कोरिया ने कहा- पहले से युद्ध जैसे हालात के बीच नए फैसले स्थिति को और गंभीर बना सकते हैं

सियोल: उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को अधिक शक्तिशाली मिसाइलों के निर्माण की इजाजत दी है जो उत्तर कोरिया के खिलाफ उसकी शत्रुतापूर्ण नीति का उदाहरण है। उसने चेतावनी दी कि इससे कोरियाई प्रायद्वीप में ‘‘विकट और अस्थिर हालात’’ बन सकते हैं।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के नेताओं के बीच 21 मई को हुए शिखर सम्मेलन के बाद उत्तर कोरिया की यह पहली प्रतिक्रिया है। शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के मिसाइल निर्माण पर दशकों से लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया था और अपने सहयोगी देश को असीमित दूरी की मिसाइल के निर्माण की इजाजत दी थी।

उत्तर कोरिया ने दी परमाणु हथियारों की धमकी

उत्तर कोरिया के प्रति शत्रुतापूर्ण अमेरिकी नीति का ये आरोप मायने रखता है क्योंकि उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह बातचीत नहीं करना चाहता और जब तक अमेरिका का शत्रुतापूर्ण रवैया जारी रहेगा तब तक वह अपने परमाणु हथियार के जखीरे में इजाफा करता रहेगा।

हालांकि उत्तर कोरिया के हालिया बयान को सरकारी बयान नहीं बल्कि व्यक्तिगत बयान माना जा रहा है जो इस बात का संकेत है कि उत्तर कोरिया जो बाइडन प्रशासन के साथ संभावित कूटनीति के लिए दरवाजे खुले रखना चाहता है।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार किम मायोगं चोल ने कहा, ‘‘पाबंदी हटाने का कदम (उत्तर कोरिया के प्रति) अमेरिका की शत्रुतापूर्ण नीति और मुद्दे से निपटने के उसके दोहरे रैवये की याद दिलाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका ने गलती की है। कोरियाई प्रायद्वीप और उसके आस पास असंतुलन पैदा कर (उत्तर कोरिया पर) दबाव डालना एक गंभीर गलती है और इसके कारण कोरियाई प्रायद्वीप, जहां पहले ही युद्ध जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं, वहां गंभीर और अस्थिर हालात पैदा हो सकते हैं।’’

अमेरिका ने दक्षिण कोरिया पर लगाई थी पाबंदी

अमेरिका ने इससे पहले प्रायद्वीप में हथियार निर्माण की होड़ पर चिंता जताते हुए दक्षिण कोरिया पर 800 किलोमीटर से अधिक दूरी के मिसाइल निर्माण पर प्रतिबंध लगाया था।

दक्षिण कोरिया के कुछ पर्यवेक्षकों ने अमेरिका के इस कदम की प्रशंसा की है और इसे सैन्य संप्रभुता बहाल करने वाला कदम बताया है। वहीं, अन्य ने इसे चीन से प्रतिद्वंद्विता के जवाब में अपने सहयोगी की सैन्य क्षमता बढ़ाने के इरादे से उठाया गया अमेरिकी कदम बताया है।

दक्षिण कोरिया की सरकार ने कहा कि वह उत्तर कोरिया की हरकतों पर सावधानी से नजर रखे हुए है।

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट