लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु हथियार से जुड़ी संस्था को पश्चिमी देशों का ‘कठपुतली’ बताया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 09:53 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 12 नवंबर (एपी) उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु कार्यक्रमों से जुड़ी निगरानी संस्था आईएईए को ‘कठपुतली’ करार देते हुए कहा कि यह शत्रुतापूर्ण रवैया रखनेवाले पश्चिमी देशों की ‘धुनों पर नाचती’ है।

उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र की निगरानी संस्था द्वारा उसके परमाणु कार्यक्रम के संबंध में जुटाई गई जानकारियों में ‘ घोर असंगतियां’ रेखांकित करते हुए कहा कि यह जानकारियां ‘ अटकलों और जाली तथ्यों’ पर आधारित है।

उत्तर कोरिया के दूत किम सोंग ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अपने भाषण में ये बाते कहीं। यहां अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)के कार्यकारी अधिकारी राफेल ग्रोसी ने प्योगयांग की परमाणु संबंधी गतिविधियों को ‘बेहद अफसोसजनक’ और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का ‘स्पष्ट उल्लंघन’ करार दिया था।

आईएईए का कोई भी निरीक्षक उत्तर कोरिया में 2009 से नहीं मौजूद है क्योंकि प्योंगयांग ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। एजेंसी ने एक सितंबर 2020को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि किम जोंग उन को निरीक्षण संबंधी काम करनेवाले वाले अधिकारियों को फिर से बहाल करना चाहिए।

सोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया ने आईएईए से काफी समय पहले संबंध खत्म कर लिया था और यह भूला नहीं है कि कैसे इस संस्था ने प्योंगयांग पर दबाव बनाने के लिए शत्रुतापूर्ण रवैया रखनेवाली ताकतों का पक्ष लिया और उत्तर कोरिया के शांतिपूर्ण परमाणु केंद्रों को 90 के शुरुआती दशक से ही ‘संदेह’ से देखा।

सोंग ने कहा कि जब तक आईएईए उत्तर कोरिया के खिलाफ काम करने के लिए शत्रुतापूर्ण रवैया रखनेवाली ताकतों की धुनों पर नाचता रहेगा तब तक प्योंगयांग आईएईए के साथ संबंध रखने को तैयार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब