लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन को कहा ‘पागल कुत्ता’, जिसे 'पीट-पीटकर मार डालना चाहिए'

By भाषा | Updated: November 15, 2019 13:01 IST

Joe Biden: उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन को ऐसा पागल कुत्ता है, जिसे मार दिया जाना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा पागल कुत्ताकोरिया ने कहा कि बाइडेन डिमेंशिया के आखिरी चरण में पहुंच गए हैं

सियोल: उत्तर कोरिया ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की दावेदारी कर रहे जो बाइडेन पर कड़ा प्रहार बोलते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति को एक ‘‘पागल कुत्ता’’ कहा है। यह शब्दावली पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्तेमाल की थी और उत्तर कोरिया ने उनसे यह उधार लिया है।

उत्तर कोरिया अपने विवादित बयान के लिए जाना जाता है, लेकिन यह टिप्पणी उसके अपने मानकों से भी अधिक कठोर है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने गुरुवार को कहा कि बाइडेन ने ‘‘डीपीआरके के सर्वोच्च नेतृत्व की गरिमा को धूमिल करने का दुस्साहस किया।’’

बयान में कहा गया, ‘‘अगर उन्हें ऐसा करने दिया गया तो बाइडेन जैसे पागल कुत्ते बहुत से लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्हें डंडे से पीट-पीट कर मार डालना चाहिए।’’ उसमें कहा गया, ‘‘ऐसा करना अमेरिका के लिए भी फायदेमंद होगा।’’

यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उत्तर कोरिया का गुस्सा किस वजह से फूटा है। बहरहाल, बाइडेन के प्रचार अभियान में इस हफ्ते एक विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें ट्रंप की विदेश नीति की निंदा करते हुए कहा गया था कि ‘‘तानाशाहों और अत्याचारियों की प्रशंसा की जाती है, हमारे सहयोगियों को नजरअंदाज कर दिया गया।’’

जब वॉयसओवर में ‘‘अत्याचारियो’’ शब्द का उच्चरण किया जाता है, ठीक उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की सिंगापुर शिखर वार्ता में हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर दिखाई देती है।

केसीएनए ने इस दौरान ट्रंप की एक टिप्प्णी का भी इस्तेमाल करते हुए कहा कि बाइडेन को ‘‘स्लीपी जो’’ कहा। केसीएनए ने कहा कि ‘‘बाइडेन के डिमेंशिया के अंतिम चरण में पहुंचने के संकेत हैं। ऐसा लगता है कि उनके जीवन को अलविदा करने का समय आ गया है।’’

टॅग्स :उत्तर कोरियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट