लाइव न्यूज़ :

North Korea  ki khabar: ऑस्ट्रेलियाई छात्र का दावा, उत्तर कोरिया ने मुझे फांसी पर चढ़ाने पर धमकी दी थी, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 2, 2020 14:16 IST

अलेक सिग्ले पर आरोप लगाए गए थे कि उसने इंस्टाग्राम पर एक खिलौना टैंक की तस्वीर पोस्ट की थी और इसे लेकर जांचकर्ताओं ने कहा था कि वह सैन्य जासूसी कर रहा था। कोरियाई भाषा के अच्छे जानकार सिग्ले ने उत्तर कोरिया में बिताये दिनों के बारे में लेख लिखे और इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

Open in App
ठळक मुद्देसिग्ले (30) प्योंगयांग में किम इल सुंग विश्वविद्यालय में आधुनिक कोरियाई साहित्य की पढ़ाई कर रहा था। वह जून में लापता हो गया था जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद पैदा हो गया था। उसे विश्वविद्यालय में गिरफ्तार किया गया था।

सियोलः उत्तर कोरिया में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किये जाने के बाद पिछले साल निर्वासित किये गये ऑस्ट्रेलिया के एक छात्र ने कहा कि उसे फांसी पर चढ़ाये जाने की धमकी दी गई थी।

अलेक सिग्ले पर आरोप लगाए गए थे कि उसने इंस्टाग्राम पर एक खिलौना टैंक की तस्वीर पोस्ट की थी और इसे लेकर जांचकर्ताओं ने कहा था कि वह सैन्य जासूसी कर रहा था। कोरियाई भाषा के अच्छे जानकार सिग्ले ने उत्तर कोरिया में बिताये दिनों के बारे में लेख लिखे और इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

सिग्ले (30) प्योंगयांग में किम इल सुंग विश्वविद्यालय में आधुनिक कोरियाई साहित्य की पढ़ाई कर रहा था। वह जून में लापता हो गया था जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद पैदा हो गया था। उसे विश्वविद्यालय में गिरफ्तार किया गया था।

सिग्ले ने बताया कि उत्तर कोरिया ने उससे कहा, ‘‘हमारे देश में आना और इन सभी अपराधों को करना। आपको लगता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प या विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ तुम्हें बचाएंगे।’’ उसने बताया कि हर दिन उससे जबरदस्ती अपने ‘‘अपराधों’’ की स्वीकारोक्ति लिखवाई जाती।

उसने बताया कि यदि वह आरोपों से इनकार करता तो ‘‘ वे मुझ पर चिल्लाना शुरू कर देते, मुझे याद दिलाते कि अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो मुझे फांसी पर चढ़ा दिया जायेगा।’’ 

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उनअमेरिकाऑस्ट्रेलियादक्षिण कोरियाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल