ऐसा प्रतीत हो ता है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु रिएक्टर का संचालन फिर शुरू कर दिया है: आईएईए

By भाषा | Published: August 30, 2021 10:13 AM2021-08-30T10:13:34+5:302021-08-30T10:13:34+5:30

North Korea appears to have resumed nuclear reactor operations: IAEA | ऐसा प्रतीत हो ता है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु रिएक्टर का संचालन फिर शुरू कर दिया है: आईएईए

ऐसा प्रतीत हो ता है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु रिएक्टर का संचालन फिर शुरू कर दिया है: आईएईए

सियोल, 30 अगस्त (एपी) संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया ने हथियार ईंधन का उत्पादन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले अपने मुख्य परमाणु रिएक्टर का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की वार्षिक रिपोर्ट में उत्तरी प्योंगयांग के योंगब्योन में उत्तर कोरिया के मुख्य परमाणु परिसर में पांच मेगावाट के रिएक्टर को संदर्भित किया गया है। रिएक्टर प्लूटोनियम का उत्पादन करता है, जो अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के साथ परमाणु हथियार बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले दो प्रमुख अवयवों में से एक है। आईएईए की शुक्रवार की रिपोर्ट में कहा गया है, ''जुलाई 2021 की शुरुआत से, रिएक्टर के संचालन के अनुरूप शीत जल के निर्वहन सहित कई संकेत मिले हैं।'' एजेंसी ने कहा, ''(उत्तर कोरिया की) परमाणु गतिविधियां गंभीर चिंता का कारण बनी हुई हैं। इसके अलावा, 5-मेगावाट रिएक्टर और रेडियोकेमिकल प्रयोगशाला के संचालन के नए संकेत गंभीर चिंता पैदा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: North Korea appears to have resumed nuclear reactor operations: IAEA

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे