लाइव न्यूज़ :

मिसाइल परीक्षण को लेकर उत्तर कोरिया का संयुक्त राष्ट्र पर “दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 09:44 IST

Open in App

सियोल, 29 मार्च (एपी) उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षण पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया को लेकर उत्तर कोरिया ने उस पर “दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाया है और चेताया है कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को धता बताते हुए समुद्र में कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था।

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसके अनुसार उत्तर कोरिया पर लगाई गई पाबंदियों का विशेषज्ञों द्वारा पुनर्मूल्यांकन किया जाना है।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की नई सरकार पर दबाव बनाने के लिए मिसाइल का परीक्षण किया।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जो चोल सू ने सरकारी मीडिया में प्रकाशित एक बयान में कहा, “यह संप्रभुता पर हमला है और स्पष्ट तौर से दोहरे मापदंड अपनाने जैसा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उन प्रस्तावों के आधार पर निर्णय लेती है जो उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिका की शत्रुतापूर्ण नीति से उपजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा