लाइव न्यूज़ :

विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे ‘नॉर्थ चाइना’ तेंदुए दो दशक बाद बीजिंग में दिखे

By भाषा | Updated: September 23, 2020 13:33 IST

चीनी फील्ड कंजर्वेशन अलायंस (सीएफसीए) के पूर्व अध्यक्ष सोंग दजाहो ने शिन्हुआ को बताया कि 20 साल पहले तेंदुए, बीजिंग के निकट के पर्वतीय क्षेत्र से लापता हो गए थे। अब वे वापस लौटे हैं और यह अच्छी खबर है। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2008 तक इनकी संख्या घटकर 500 से भी कम हो गई और इनका आवास क्षेत्र 80 फीसदी तक घट गया।20वीं शताब्दी के अंत में जंगलों की कटाई और इनके अवैध शिकार की वजह से इनकी संख्या तेजी से घटती गई।चीन में इन्हें राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी के संरक्षित जीव के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

बीजिंगः विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे ‘नॉर्थ चाइना’ उप प्रजाति के तेंदुओं को बीजिंग के निकट उनके पारंपरिक पर्वतीय वास में करीब दो दशक फिर से बाद देखा गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया है कि क्षेत्र के पर्यावरण में सुधार के बाद दुर्लभ उप प्रजाति के तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। इन्हें चीनी तेंदुए ने नाम से भी जाना जाता है। चीन में इन्हें राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी के संरक्षित जीव के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

पहले ये तेंदुए हेबेई और शांक्सी तथा उत्तर चीन के हिस्से में बड़ी संख्या में पाए जाते थे। लेकिन 20वीं शताब्दी के अंत में जंगलों की कटाई और इनके अवैध शिकार की वजह से इनकी संख्या तेजी से घटती गई। वर्ष 2008 तक इनकी संख्या घटकर 500 से भी कम हो गई और इनका आवास क्षेत्र 80 फीसदी तक घट गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि 2012 के बाद से विलुप्तप्राय तेंदुए लगातार हेबेई प्रांत-शिआवोवुटाई पर्वतीय और तुओलियांग क्षेत्र में देखे गए और इसके पीछे की वजह इस क्षेत्र के संरक्षण प्रयासों को दिया जाता है। चीन में वन्यजीवों की रक्षा से जुड़े गैर लाभकारी संगठन चीनी फील्ड कंजर्वेशन अलायंस (सीएफसीए) के पूर्व अध्यक्ष सोंग दजाहो ने शिन्हुआ को बताया कि 20 साल पहले तेंदुए, बीजिंग के निकट के पर्वतीय क्षेत्र से लापता हो गए थे। अब वे वापस लौटे हैं और यह अच्छी खबर है। 

टॅग्स :चीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला