North Afghanistan Flash Floods: एक दिन में 50 की मौत, बघलान में बारिश के बाद बाढ़, घरों और संपत्तियों को नुकसान, कई लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2024 11:43 IST2024-05-11T11:42:50+5:302024-05-11T11:43:26+5:30

North Afghanistan Flash Floods: प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला जानान सैक ने कहा कि बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है।

North Afghanistan Flash Floods kill 50 in one day rain in Baghlan damage houses and properties many missing | North Afghanistan Flash Floods: एक दिन में 50 की मौत, बघलान में बारिश के बाद बाढ़, घरों और संपत्तियों को नुकसान, कई लापता

photo-ani

Highlightsबचाव टीम भोजन और अन्य सहायता भी पहुंचा रही हैं।बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बाद में सटीक जानकारी दे पाएंगे।हजारों लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है। 

North Afghanistan Flash Floods: अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बघलान में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के प्रांतीय निदेशक इदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बाढ़ से घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग लापता हैं इससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला जानान सैक ने कहा कि बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है।

उन्होंने बताया कि बचाव टीम भोजन और अन्य सहायता भी पहुंचा रही हैं। सैक ने कहा कि अधिकारियों का पूरा ध्यान बचाव अभियान पर है और वह हताहतों की संख्या तथा बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बाद में सटीक जानकारी दे पाएंगे।

पिछले माह भी देश में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी तथा लगभग 2000 घर, तीन मस्जिदें और चार स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे। सैक ने बताया कि हजारों लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है। 

Web Title: North Afghanistan Flash Floods kill 50 in one day rain in Baghlan damage houses and properties many missing

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे