लाइव न्यूज़ :

नोबेल पुरस्कार विजेता एवं ग्रामीण बैंक के संस्थापक मुहम्मद यूनुस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

By भाषा | Updated: October 9, 2019 21:04 IST

गत 10 जुलाई को ढाका तृतीय श्रम अदालत ने यूनुस और दो अन्य को आदेश दिया था कि वे आठ अक्टूबर को उसके समक्ष पेश हों। अदालत ग्रामीण बैंक की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा ‘ग्रामीण कम्युनिकेशंस’ के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के मामले में सुनवाई कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदालत के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ग्रामीण कम्युनिकेशंस के दो वरिष्ठ अधिकारी अदालत के समक्ष पेश हुए।अदालत के अध्यक्ष रोहिबुल इस्लाम ने उनके (यूनुस) खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

बांग्लादेश की एक श्रम अदालत ने कथित श्रम कानून उल्लंघन मामले में पेश न होने पर नोबेल पुरस्कार विजेता एवं ग्रामीण बैंक के संस्थापक मुहम्मद यूनुस के खिलाफ बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी किया।

गत 10 जुलाई को ढाका तृतीय श्रम अदालत ने यूनुस और दो अन्य को आदेश दिया था कि वे आठ अक्टूबर को उसके समक्ष पेश हों। अदालत ग्रामीण बैंक की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा ‘ग्रामीण कम्युनिकेशंस’ के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के मामले में सुनवाई कर रही थी।

यूनुस ग्रामीण कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष हैं। अदालत के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ग्रामीण कम्युनिकेशंस के दो वरिष्ठ अधिकारी अदालत के समक्ष पेश हुए, लेकिन यूनुस पेश नहीं हुए। इस पर अदालत के अध्यक्ष रोहिबुल इस्लाम ने उनके (यूनुस) खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि अदालत में पेश हुए कंपनी के दोनों अधिकारियों को जमानत दे दी गई।

टॅग्स :बांग्लादेशनोबेल पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?